गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नियमित सफाई नहीं होने के कारण शहर के प्रमुख सड़कों समेत विभिन्न मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। सबसे बुरी स्थिति मेन रोड और पुरानी बाजार की है। गंदगी का आलम यह है कि सारा कूड़ा-कचरा सड़कों पर फैला रहता है। उससे लोगों को कूड़े से उठ रहे दुर्गंध के बीच से नाक पर रूमाल रख कर गुजरने की नौबत बनी रहती है। उसके अलावा बाजार समिति, डफाली मोहल्ला, पुरानी बाजार, आर गुप्ता गली, संघत मोहल्ला, मेन रोड सहित ऐसे प्रमुख इलाके हैं जहां आम लोगों की भारी आवाजाही रहती है। लेकिन, इन इलाकों की साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। गंदगी के कारण पूरे शहर में नारकीय स्थिति हो गई है। उधर स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर परिषद की ओर से कई कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद भी शहर की स्वच्छता को...