नियमित साप्ताहिक बन चलने लगी हापा-नाहरलगुन
बेगुसराय, सितम्बर 23 -- बरौनी। पश्चिमी रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार से हापा-नाहरलगुन को नियमित साप्ताहिक ट्रेन के रुप में चलाना शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को हापा से खुलकर बेगूसराय व बरौनी होते हुए नाहरलगुन जाएगी। नाहरलगुन-हापा प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से खुलेगी। इस ट्रेन के नियमित साप्ताहिक होने से उज्जैन महाकाल व बाबा विश्वनाथ धाम वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.