कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। रोगों की रोकथाम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यशोदा नगर कच्ची बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई कार्यों का जायजा लिया। सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही शुक्रवार से शुरू दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए टीम की ओर से घर-घर जाकर आमजन को वेक्टर जनित रोगों एवं उनसे संबंधित 12 प्रकार की बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, मलेरिया निरीक्षक अमित धीमान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.