नियमित सफाई कराए जाने की उठाई मांग
रुडकी, मार्च 20 -- वार्ड नंबर एक के शेरपुर, माजरा, शंकरपुरी के लोगों ने उनके यहां नियमित साफ-सफाई किए जाने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों के अनुसार नालियों की भी ठीक से सफाई नहीं हो पा रही है। वार्ड निवासी महिपाल सिंह, धीरज कुमार, संजीव कुमार, मंगेश, ईश्वर सिंह, सोमपाल सिंह, माधव आदि का कहना है कि उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। वार्ड में सफाई कर्मचारी आते हैं तो लेकिन उनका समय और दिन निर्धारित नहीं है। मनमर्जी से कभी भी सफाई के लिए आ जाते हैं। जबकि वार्ड में दो दिन कर्मचारियों के नहीं आने से सफाई व्यवस्था बिगड़ जाती है। नालियों की सफाई नहीं होने से भी अब पानी में बदबू फैलने लगी है। मजबूरी में लोगों को स्वयं ही पानी डालकर नालियों की सफाई कर रहे हैं। मामले में स्थानीय लोगों ने नगर निगम में लिखित शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.