भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत नियमित शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ दिया गया। इससे संबंधित अधिसूचना डीपीओ स्थापना ने शुक्रवार को जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार जिन नियमित शिक्षकों ने अपनी 10 वर्ष, 20 वर्ष और 30 वर्ष की सेवा पूरी की है। उन्हें एमएसीपी के नियमित वेतनवृद्धि समेत अन्य तरह के भत्ते का लाभ दिया जाएगा। इनमें 10 वर्ष पूरा करने वाले 22 शिक्षक, 20 वर्ष पूरा करने वाले 63 शिक्षक, 30 वर्ष पूरा करने वाले 52 शिक्षक और अन्य तरह के 75 शिक्षकों को इसका लाभ मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...