नियमित वेतन और पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
आरा, जुलाई 1 -- फ़ुटाब के आह्वान पर कॉलेज और विवि शिक्षकों ने खोला मोर्चा, काली पट्टी लगा किया विरोध आरा, निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षकों और पेंशनरों ने बुधवार को नियमित वेतन, पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जताया। शिक्षक संघ फुटाब के आह्वान पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परिसर सहित शाहाबाद के सभी 19 अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षकों ने धरना दिया। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में शिक्षकों और पेंशनर्स ने शांतिपूर्ण प्रतिरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं पेंशनर्स की जायज मांग जैसे वेतन, पेंशन, एनपीएस के समयबद्ध भुगतान एवं नियमित पदोन्नति प्रक्रिया की प्रभावी व्यवस्था करने और राज्य सरकार की ओर से बेहतर व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.