बहराइच, मार्च 11 -- मोतीपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरहा में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को देवा, बब्लू, अंकित, विवेक, ललिता, प्रतिमा और चांदनी को स्टूडेंट ऑफ द मंथ अवार्ड देकर सराहा गया। शिक्षकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अन्य बच्चों को भी नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना है। शिक्षक संदीप कुमार मेहरोत्रा ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति, वार्षिक परीक्षा, विद्यालय में गणवेश की अनिवार्यता तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और उन्हें समय पर विद्यालय भेजें। प्रधानाध्यापक चंद्रभान ने कहा कि नए शैक्षिक सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उप...