दुमका, मई 11 -- उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के प्लेसमेंट की स्थिति का भी आकलन किया गया। नियोजन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने युवाओं के समुचित मार्गदर्शन हेतु नियमित कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से भर्ती कैंप आयोजित किए जाएं तथा शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाए।उपायुक्त ने बैठक के दौरान आगामी रोजगार मेला के आयोजन हेतु बेहतर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार क...