बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- बरौनी। पश्चिमी रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हापा-नाहरलगुन को अब नियमित साप्ताहिक ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को हापा से खुलकर बेगूसराय व बरौनी होते हुए नाहरलगुन जाएगी। नाहरलगुन-हापा प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से खुलेगी। इससे उक्त रुट में सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...