जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- जमशेदपुर । विभिन्न सीएचसी और पीएचसी सहित सदर अस्पताल में एंटी रेबीज सूई की उपलब्धता कितनी है की नियमित रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय भेजें। यह निर्देश सिविल सर्जन द्वारा दी गई है। पिछले दिनों कुछ प्रखंडों में यह सूई उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज को सदर अस्पताल भेजना पड़ रहा था लेकिन यदि इसकी जानकारी और पहले हो जाती तो सूई पहले आ सकती थी। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय में भी स्टोर में निर्देश दिया गया है कि वह पहले से उपलब्धता के अनुसार मांग की फाइल बढ़े ताकि समय पर सूई मंगाई जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...