सीवान, जून 22 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के श्रीराम जानकी मठ परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षक प्रिंस कुमार ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। योग के लाभों एवं आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों ने मंत्रोच्चार के साथ सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। श्रीनाथ सरस्वती विद्या मंदिर के सचिव अनिल कुमार मिश्रा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग से मनुष्य का शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, विजय कुमार गुप्ता, बाबूलाल प्रसाद, डॉ. अनिल गिरि, अधिवक्ता रामबाबू यादव, डॉ. गुड्डू कुमार यादव, डॉ. सुमन कुशवाहा, खंड कार्...