नियमित योग से तन-मन दोनों रहते हैं स्वस्थ : वीरेंद्र गिरी
बुलंदशहर, जून 22 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ. अनूप लाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक वीरेंद्र गिरी ने शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए तथा नियमित योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। योग गुरु वीरेंद्र गिरी ने कहा योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और एकाग्रता बढ़ती है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए, इससे उनका सर्वांगीण विकास होता है। प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना गौतम ने भी छात्राओं को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- योग अभ्यास शरीर को रोगमुक्त व मन को शांति देता है : जिला जज कार्यक्रम में प्रधान लिपिक लाल सिंह, मनोज कुमार, अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.