लोहरदगा, जून 21 -- लोहरदगा, संवाददाता।युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत केंद्र, लोहरदगा और बीएस कालेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कालेज परिसर में योगाभ्यास और जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इसके बाद स्वस्थ वृद्धावस्था और योग के व्यक्तिगत और सामाजिक लाभ विषय पर जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। बीएस कालेज के प्राचार्य प्रो शशि गुप्ता ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नियमित य...