अररिया, अप्रैल 23 -- बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बाह्य सीमा चौकी 'जी' समवाय बेला के अंतर्गत सीमा चौकी बसमतिया क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय बसमतिया में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित की गयी। एससीबी के जवानों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। जवानों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.