नियमित योग करने से मानसिक तनाव से मिलती है मुक्ति
चंदौली, मई 17 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पतंजलि योगपीठ की ओर से क्षेत्र के बसनी गांव में सात दिवसीय निःशुल्क योग विज्ञान शिविर का आयोजन विनोद मिश्रा के आवास पर शुरू हुआ। इसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय ने किया। इसमें ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। साथ ही योगाचार्य राजेश योगी ने ग्रामीणों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है। साथ ही मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए। वही योगाचार्य राजेश योगी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ मन और संतुलित जीवन का माध्यम है। कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में योग का महत्व और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.