नियमित योग करने वाले रहते हैं सदैव स्वस्थ : योगाचार्य
मुजफ्फर नगर, मई 28 -- मुजफ्फरनगर भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर के तीसरे दिन प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने नियमित दिनचर्या को उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर उषापान, ईश्वर उपासना और नियमित योग करने वाले सदैव स्वस्थ रहते हैं।उन्होंने नियत समय पर भोजन करने, चबाकर खाने, भूख से कम खाने, सप्ताह में एक दिन उपवास रखने और फास्ट फूड व गरिष्ठ भोजन का त्याग करने की अपील की। योगाचार्य ने बताया कि रोजाना 24 घंटे में से केवल एक घंटा योग को देकर हम शारीरिक व मानसिक रोगों से बच सकते हैं, क्योंकि इससे शरीर में वात, पित्त और कफ संतुलित रहते हैं। यह भी पढ़ें- एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सीखा योग और प्राणायाम शिविर की शुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.