देवघर, मार्च 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवीपुर प्रखंड के महुआटांड़ पंचायत स्थित काली मंदिर प्रांगण में पतंजलि योग समिति के प्रखंड प्रभारी राजेश गोस्वामी के नेतृत्व में संचालित सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर का विधिवत समापन रविवार को हुआ। इस दौरान भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अनुज कुमार त्यागी ने लोगों में योग के प्रति काफी उत्साह देखा। उन्होंने काफी संख्या में योग करने वालों की उपस्थिति को देखकर योग कक्षा को स्थाई रूप से संचालित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में भी योग के प्रति जागरूकता आई है और अब नियमित योग कक्षा संचालन होने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। योग कक्षा संचालन में नकुल प्रसाद वर्मा, दीपक कुमार मंडल, हरिहर मंडल, मांगन राय, चंदन तुरी, मिथिलेश राय, रिंकू वर्मा, बबलू वर्मा, मनोज कुमार यादव, धनंजय रामानी, नकुल वर्मा...