गढ़वा, जून 21 -- मेराल, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंडस्तरीय योग महोत्सव का आयोजन मेराल हाई स्कूल के मैदान में किया गया। उसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, थाना प्रभारी विष्णुकांत, डॉ अनिल कुमार सह भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालयों, संस्थानों व स्थानों पर कार्यक्रम आयोजितयोग के लाभ उक्त अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीपमाला ने कहा कि योग लोगों को प्रतिदिन करना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। लोग तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। उसके साथ ही डॉक्टर अनिल कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुमार, थाना प्रभारी विष्णुकांत, विधायक प्रतिनि...