गोपालगंज, फरवरी 27 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के बरारी जगदीश स्थित ब्रह्माकुमारीज राजयोग मेडिटेशन सेंटर में शुक्रवार को परमात्मा शिव के दिव्य संदेश के प्रचार-प्रसार और आत्मिक जागृति के उद्देश्य से भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत शिव ध्वज आरोहण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। केंद्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रानी बहन ने कहा कि परमात्मा शिव का दिव्य अवतरण भारत भूमि पर हो चुका है। वर्तमान संगमयुग आत्म-जागृति का श्रेष्ठ समय है। उन्होंने कहा कि आत्मिक भाई-बहन परमात्मा के संदेश को जीवन में अपनाकर सुख, शांति और आध्यात्मिक समृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी अंगूर दीदी और नीता बहन ने भी राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित अभ्यास से मन की शांति, आत्मिक शक्ति और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.