नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान
चाईबासा, जून 22 -- जगन्नाथपुर। स्थानीय पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगन्नाथपुर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह, सचिव संग्राम सिंह एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने योग विज्ञान के जनक महर्षि पतंजलि एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्पार्चन के साथ किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने की समग्र पद्धति है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.