गोड्डा, अप्रैल 24 -- महगामा प्रतिनिधि: महागामा प्रखंड के हनवारा क्षेत्र की छात्रा शायमा नाज ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 489 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। सफलता की खबर मिलते ही पिता ने बेटी को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।शायमा नाज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हुआ है। उनके पिता ने बताया कि बेटी की लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण शुरू से ही प्रेरणादायक रहा है। यह भी पढ़ें- संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की अमरीन निखत और अंजली कुमारी ने 98% अंक लाकर संयुक्त रूप से दुमका जिला टॉप किया विद्यालय के शिक्षकों ने भ...