लखनऊ, अगस्त 25 -- नियमित मानदेय की मांग को लेकर पशुपालन विभाग के पैरावेट, पशुमित्रों व मैत्री कार्यकर्ताओं ने निदेशक पशुपालन को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर पांच सितम्बर तक मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वह सात सितम्बर से जीपीओ पार्क में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ ने प्रदेश अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि प्रदेश में करीब 10 हजार पैरावेट, पशुमित्र और मैत्री कार्यकर्ता एफएमडी टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, बधिया करण, प्राथमिक उपचार, गोशाला में नियमित सेवा, टैगिंग करना पोर्टल पर चढ़ाने जैसे सभी माहत्वपूर्ण काम करते हैं। इसके बावजूद आज तक पैरावेट या पशुमित्र या मैत्री को कोई मानदेय नहीं मिलता। प्रति कृत्रिम गर्भाधान के लिए अभी तक मिल रहे 50 रुपए की प्रोत्साहन राश...