धनबाद, अक्टूबर 6 -- बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में सोमवार को महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें श्रमिक यूनियन के सदस्यों व प्रबंधन के क्षेत्रीय विभागाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में पूर्व की कार्यवाही व उससे जुड़े कार्यों के आंकड़े सदस्यों के समक्ष रखे गए। जिस पर सदस्यों ने बारी-बारी से अपने विचार व सुझाव दिए। सदस्यों ने बैठक समय पर नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि प्रत्येक तीन माह में होने वाली बैठक छह-छह माह तक नहीं होती है। बैठक में प्रबंधन की ओर से जीएम कुमार रंजीव, अमित यादव, हेमंत कुमार हेना, साक्षी रेनी होरो, शशांक शेखर जायसवाल, पीएसके सिन्हा, आलोक कुमार व प्रवीण कुमार झा तथा श्रम संगठनों की ओर से गोपाल मिश्रा, तुलसी साव, कामाख्या नारायण सिंह, गोपाल चंद्र गोप, मंटू दुबे आ...