रांची, अप्रैल 5 -- अड़की, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत बालालौंग पंचायत के सिगिद ग्राम स्थित कुड़ुंबा टोली में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। यहां 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर उसका विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल और बुद्धिजीवी मंच के जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। बिजली संकट से जूझ रहे थे ग्रामीण:जानकारी के अनुसार, कुड़ुंबा टोली के ग्रामीण लंबे समय से बिजली की समस्या का सामना कर रहे थे। गांव में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं होने से दैनिक जीवन प्रभावित था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक विकास सिंह मुंडा को आवेदन सौंपा था। विधायक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.