बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा रानीकमलापति-अगरतल्ला को अब नियमित साप्ताहिक ट्रेन बना कर चलाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 11665 रानीकमलापति-अगरतल्ला 22 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 11666 अगरतल्ला-रानीकमलापति 25 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...