मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता। आदर्श जनता महाविद्यालय कोलना में गुरुवार को 'युवा भारत' एवं 'एमबी योग संस्थान' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग शिविर में योग शिक्षक प्रशिक्षुओं को दीर्घायु जीवन का मंत्र बताया।मुख्य प्रशिक्षक व राष्ट्रीय योगासन जज, योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने बीएड प्रशिक्षओं को आठ विशेष प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने प्राणायाम की व्याख्या करते हुए कहाकि 'प्राण' का अर्थ श्वसन की गति और 'आयाम' का अर्थ उसका विस्तार है। उन्होंने कहा, "नियमित प्राणायाम न केवल फेफड़ों को मजबूती प्रदान करता है, बल्कि यह तनाव मुक्ति और लंबी आयु का सबसे सुलभ मार्ग है। " शिविर के दौरान भस्त्रिका, कपालभांति, बाह्य, उज्जाई, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ और प्रणव प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया गया।उन्होंने कहाकि अनुलोम-विलोम (ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.