नियमित पैरवी नहीं करने वाले वकीलों की बनेगी सूची
जमशेदपुर, मई 14 -- झारखंड एडवोकेट वेलफेयर कमेटी के निर्देश पर जमशेदपुर बार संघ में नियमित पैरवी नहीं करने वाले अधिवक्ताओं की पहचान की जा रही है। मंगलवार को इस मुद्दे पर विशेष बैठक हुई। जिला बार संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता आरएन दास ने बताया कि झारखंड एडवोकेट वेलफेयर कमेटी ने ऐसे अधिवक्ताओं की सूची मांगी है, जो नियमित रूप से कोर्ट में पैरवी नहीं करते हैं। बार संघ के संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार को एनपीए अधिवक्ताओं को चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्क्रीनिंग कमेटी बनाकर इसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।बताया गया कि जमशेदपुर बार संघ में कुल 1500 से अधिक अधिवक्ता हैं। इनमें करीब 100 ऐसे हैं, जो नियमित पैरवी नहीं करते। नई सूची के आधार पर केवल सक्रिय अधिवक्ताओं को ही चिकित्सा सहायता, बीमा, मृत्यु अनुग्रह राशि और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.