गढ़वा, मई 7 -- रंका, प्रतिनिधि। इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम गुरुवार को परियोजना कन्या उच्च विद्यालय पहुंचे। वहीं उन्होंने अध्ययनरत छात्राओं से पढ़ाई के अलावा सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय में लड़कियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। सफलता के लिए नियमित और कठिन परिश्रम की जरूरत है। मौके पर उन्होंने न सिर्फ विभिन्न विषयों को पढ़ाया बल्कि आत्मरक्षा के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा है। शिक्षित होंगे तभी परिवार, समाज और देश के प्रति समझ विकसित होगी। मौके पर उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत दसवीं की छात्राओं को गणित, अंग्रेजी, साइंस के विषय को लेकर समझाया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर इन विषयों को थोड़ा कठिन माना जाता है लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.