नियमित ड्यूटी से पीआरडी जवानों की आय में होगा इजाफा : विधायक
मऊ, अगस्त 18 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े दो अहम फैसले लिए हैं। अब पीआरडी जवानों को ड्यूटी के लिए प्रतिदिन 600 रुपए भत्ता मिलेगा। पहले यह राशि 500 रुपए थी। इसके साथ ही पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। पीआरडी जवानों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- पीआरडी जवानों को मुफ्त इलाज और भत्ता बढ़ोत्तरी की मिली सौगात मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते विधायक रामविलास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.