हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। राज्य सड़क परिवहन निगम ने होली विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू की है। जिसमें ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को तीन हजार किमी पूरे करने पर 45 सौ रुपये व उससे कम पर 36 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एआरएम आरपी साहू ने बताया कि होली पर्व के चलते यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा। जिसके लिए बसों का संचालन प्रभावित न होने पाये इसके लिए होली विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। जिसमें 28 फरवरी से 9 मार्च तक प्रतिदिन चालक, परिचालकों द्वारा प्रतिदिन तीन सौ किमी की दूरी तय करने वाले चालक, परिचालकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रतिदिन 450 रुपये के हिसाब से 45 सौ रुपये की धनराशि दी जाएगी। जो चालक, परिचालक 27 सौ किमी की दूरी दस दिनों में तय कर सकेंगे उनको प्रतिदिन चार सौ के हिसाब से 36 सौ रुपये की प्रोत्साहन धनराश...