कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता नियमित ट्रेनों में वेटिंग के मद्देनजर रेल प्रशासन ने एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सूबेदारगंज और बांद्रा टर्मिनल के बीच यह सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी। स्पेशल ट्रेन गोविंदपुरी होकर जाएगी। इसमें से 04125 सूबेदारगंज से छह अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार और 04126 बांद्रा टर्मिनल से सात अप्रैल से 17 जुलाई तक हर मंगलवार को चलेगी।एनसीआर सीपीआऱओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह विशेष सुपरफास्ट ट्रेन सूबेदारगंज से सोमवार को सुबह 05:20 बजे रवाना होकर फतेहपुर होते हुए आठ बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 08:05 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगली सुबह साढ़े नौ बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में बांद्रा टर्मिनल से मंगलवार सुबह 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.