कानपुर, दिसम्बर 11 -- अलीपुरद्वार से दिल्ली वाया कानपुर चलेगी 13 को सामान्य के नौ, स्लीपर के छह कुल 18 कोच होंगे कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे ने यात्री लोड घटाने के लिए अलीपुरद्वार-दिल्ली एक फेरा विशेष ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 13 दिसंबर शनिवार को एक फेरा में चलेगी। इसमें सामान्य के नौ, स्लीपर के छह, एस तृतीय का एक और एसएलआरडी के दो सहित कुल 18 कोच होंगे। यह कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरेगी। एनसीआर के सीपीआऱओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 05483 अलीपुरद्वार से से शनिवार को 23:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशन कटिहार, पटना साहिब, पटना जंक्शन, बक्सर, मिर्जापुर और प्रयागराज रुकते हुए अगले दिन 14 दिसंबर को 14:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दस मिनट ठहराव के बाद 13.00 बजे रवाना होकर उसी दिन 21:45 बजे दिल्ली ...