कौशाम्बी, फरवरी 17 -- नेवादा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर नियमित टीकाकरण को लेकर प्रशिक्षण एवं ब्लॉक स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला सर्विलांस अधिकारी प्रयागराज मंडल गौरव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक गुप्ता, जिला कोऑर्डिनेटर मनोज त्रिपाठी के साथ सीएचओ, हेल्थ सुपरवाइजर, एएनएम सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान टीम के साथ स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रतिभा, सहायक शोध अधिकारी उत्सव सुधारकर, आरबीएसके मेडिकल ऑफिसर डॉ. रमेश सिंह और ब्लॉक प्रबंधक संजय कुमार ने भी भाग लिया। अधिकारियों ने नियमित टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों...