सीवान, मार्च 13 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में नियमित टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ ऋषि यादव और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लालबाबू ने संयुक्त रूप से किया। इस बैठक में जिला समन्वयक दिलीप पोद्दार और सत्य प्रकाश के द्वारा मीटिंग का संचालन किया गया हैं। जिसमें प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, मुखिया, जीविका सदस्य, परिवार नियोजन पारदर्शी, स्वास्थ्य विभाग, ब्लॉक कॉर्डिनेटर उपस्थित थे। डॉ लालबाबू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर बच्चे पेंटा टीकारण लेने में छूट जाते हैं। जिससे उन्हें कई तरह की बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे बच्चों को जो टीकारण से वंचित है। या टीकाकरण के बाद दूसरे डोज लेने में देरी हो गई है। उसके लिए जीविका, आंगनबाड...