किशनगंज, जून 27 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी पंचायत के डेरामारी हाट में रविवार को टीकाकरण को लेकर वार्डवानी एआई गावी संस्था द्वारा नियमित टीकाकरण विषय पर विकास मित्र, शिक्षा सेवक एवं धर्मगुरु का प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन मुखिया शाहबाज आलम के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें टीकाकरण के विषय में विस्तार से बताया गया । जीरो डोज के बच्चों सहित डीयू के अनुसार सभी टीका ससमय ले इसके लिए विकास मित्र, शिक्षा सेवक का एक बैठक किया गया, खास कर उपस्थित लोगों से अनुरोध किया गया है कि कुछ मुस्लिम समुदाय बस्ती एवं महादलित बस्ती में अधिकांश बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं क्योंकि उनमें टीकाकरण के बारे में समझ सही नहीं बनती है, इसलिए उनको टीकाकरण के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- नियमित टीकाकर...