नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने के लिए कार्यशाला
कानपुर, जून 6 -- डेरापुर, संवाददाता। सीएचसी डेरापुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लानिंग एवं सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में चिकित्साधिकारियों, बीएचडब्ल्यू, आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नियमित टीकाकरण के लक्ष्य, छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने, माइक्रोप्लान तैयार करने तथा टीकाकरण कवरेज बढ़ाने पर जोर दिया गया। आरआरटी रक्षा सिंह ने कहाकि प्रत्येक पात्र बच्चे और गर्भवती महिला तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- माईक्रोप्लान पर कार्यशाला का आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.