नियमित टीकाकरण को किया जागरूक
मिर्जापुर, जुलाई 29 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नौगवां ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गूलपुर में मंगलवार को ग्राम स्तरीय प्रभावशाली समूह (सखी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण तथा अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करना रहा। बैठक में यूनिसेफ के ब्लॉक समन्वयक अंकित शुक्ला ने नियमित टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समय पर टीकाकरण होने से बच्चों को विभिन्न प्रकार की 12 जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र के कोई भी बच्चे टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्हें निर्धारित टीकाकरण सारणी के अनुसार सभी टीके अवश्य लगवाएं। बैठक में शिव सागर पाल, कोटेदार राजकुमारी, एएनएम प्रतिमा सिंह, प्रधानाध्यापक विजय शंकर शर्मा, आशा इंद्रावती, आंगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.