अररिया, जून 25 -- सिकटी,एक संवाददाता सिकटी प्रखंड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में आशा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजमत राणा ने की। इस अवसर पर आशा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों के वर्ष 2025-26 के लक्ष्य एवं उपलब्धि की समीक्षा की गई। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को नियमित टीकाकरण के लिए शत प्रतिशत सर्वे अपडेशन व ड्यूलिस्ट बनाने का निर्देश दिया गया। अश्विन पोर्टल, लाभार्थियों की गणना, गृह भ्रमण जांच सूची, आरोग्य दिवस और कलस्टर बैठक से संबंधित विस्तार से जानकारी भी दी गई। साथ ही, आशा व आशा फेसिलेटर के साथ प्रखंड में संचालित होने वाली एएनसी सेवा, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, एससीडी...