बेगुसराय, जून 6 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी 18 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर नियमित टीकाकरण के डिजिटल माइक्रोप्लान के आंकड़ों का संधारण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित टीकाकरण के बेहतर तकनीकों की जानकारी दी गई। शनिवार को खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डब्ल्यू एच ओ की जिला स्तरीय टीम के द्वारा स्वास्थ्य उप केंद्रों पर पदस्थापित ए एन एम एवं आशा फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डब्ल्यू एच ओ के जिला प्रभारी एस एम ओ डॉ शिमना, मृत्युंजय सिंह, अमरेश कुमार राय, रंजीत चौधरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद ,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सत्यदर्शी कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य उत्प्रेरक वकील मोची, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक महेश कुमार सहनी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। यह...