जामताड़ा, दिसम्बर 11 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के चंदाडीह-लखनपुर समेत कुल 25 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी तथा आवश्यक टीके लगाए। शिविर में ओपीवी, रोटा, पेंटावेलेंट, एमआर और डीपीटी बूस्टर सहित विभिन्न टीके लगाए गए। साथ ही एएनएम ने महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी उपायों की जानकारी देते हुए लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य सहिया के सहयोग से महिलाओं एवं पुरुषों को स्थायी परिवार नियोजन विधियों-महिला नसबंदी और पुरुष नसबंदी-के बारे में जागरूक किया गया और इच्छुक दंपतियों को परामर्श द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.