अररिया, मार्च 27 -- बथनाहा, एक संवाददाता 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के बाह्य सीमा चौकी तीनखंभा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भैरोवगंज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट शाश्वत कुमार के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योगाभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे स्वास्थ्य लाभ के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योग किया और नियमित जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

हिंद...