पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बारिश से पहले नालों की सफाई कराने के साथ ही गर्मी में जलापूर्ति व पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने पर चर्चा की गई। खराब पड़े नलों को ठीक कराने के साथ ही साफ सफाई को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। इससे पहले वरिष्ठतम सभासद एवं भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया। बैठक शुरू होने से पहले सभासदों और पालिका कर्मचारियों ने पालिका गेट से लेकर मीटिंग हॉल तक नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि गोकुल प्रसाद मौर्य का भाजपा जिलाध्यक्ष बनना पालिका परिवार के लिए गर्व की बात है। संगठन के साथ-साथ नगर के विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने सभासदों, पालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.