अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। एसएसपी नीरज जादौन ने गुरुवार को छेरत पुलिस लाइन में मिशन शक्ति केंद्र व एंटी रोमियो के प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें जिले के सभी मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, एंटी रोमियो प्रभारी व संबंधित कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। एंटी रोमियो टीमों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों पर आने वाली शिकायतों का त्वरित व संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों द्वारा नियमित चेकिंग व भ्रमण किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराधों से बचाव...