गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गैस की आपूर्ति बाधित होने और गैस खत्म की फैल रही अफवाहों ने घरेलू गैस सिलेंडर की मांग बढ़ दी है। स्थिति यह हो गई है कि जो उपभोक्ता सामान्य रूप से नियमित गैस नहीं लेते थे। वे भी अब सिलेंडर बुक करा रहे हैं। इससे गैस एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है और आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब सात 10 से 12 दिन में जिले के करीब 12 प्रतिशत नियमित गैस नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं ने गैस की बुकिंग कराई है।गैस की किल्लत के बीच ऐसे करीब एक लाख लोग हैं, जो नियमित गैस नहीं लेते थे, उन्होंने भी गैस बुकिंग कराई है। इसकी वजह से भी गैस एजेंसियों पर लोगों का कतारें अधिक नजर आ रही हैं। वहीं, व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बंद करने के कारण घरेलू गैस की कालाबाजारी की भी शिकायतें आ रही हैं। गैस एजंसियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.