प्रयागराज, जनवरी 22 -- जिले के खाद समितियों में कर्मचारियों के अभाव में अंचल इलाकों में नियमित खाद्य समितियों का संचालन नहीं हो पा रहा हैं। समितियों के नियमित संचालन नहीं होने से किसानों के सामने खाद को लेकर दिक्कत बनी रहती है। जिले में कर्मचारियों की कमी के चलते 45 खाद्य समितियों का संचालन ठप है। 245 समितियों में से 187 समितियां ही संचालित हैं। जबकि एक सचिव के ऊपर दो से तीन समितियों की जिम्मेदारी उठा रहे है। वहीं, कर्मचारियों की कमी के चलते संचालित समितियों का भी नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। मजबूरन किसानों को खादों के लिए अन्य दुकानों से महंगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है। गेहूं, आलू, धान समेत अन्य फसलों के लिए किसानों को यूरिया खाद की जरूरत अधिक होती है, लेकिन प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में नियमित समितियों का संचालन बंद होने से किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.