फतेहपुर, मार्च 9 -- बकेवर। देवमई ब्लॉक में मनरेगा कर्मचारियो ने लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान और ईपीएफ की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री और डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ प्रदीप यादव को सौंपा। कर्मचारियों ने काम में अतिरिक्त भार के साथ विभिन्न परेशानियों को गिनाते हुए पीड़ा बयां की। लंबित मानदेय और ईपीएफ का जल्द भुगतान कराने की आवाज बुलंद की। यहां साजन पटेल, राज कमल, मिथिला देवी, मो शरीफ, ममता, मान सिंह, श्रीकान्त, अतुल कुमार सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...