नोएडा, जून 20 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) कासना में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों का नियमित करने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ जिम्स प्रबंधन द्वारा समझा बुझाकर धरना समाप्त कराने की कोशिश की जा रही है,लेकिन आंदोलनरत कर्मचारी बात मानने को तैयार नहीं हैं। अपनी मांग पर डटे हुए हैं। मरीजों की परेशानी को देखते हुए शनिवार को ओपीडी शुरू की गई। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है,ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हड़ताल के छठे दिन पुलिस बल की मौजूदगी में ओपीडी शुरू होने पर करीब 250 मरीजों का इलाज किया गया है। हालांकि सर्जरी नहीं हो पा रही है। जिम्स में हर...