नियमित करने की मांग को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बांदा, सितम्बर 22 -- बांदा। नेशनल हेल्थ मिशन(एनएचएम) संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संविदा कर्मचारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारियों का कहना है वे 18 साल से संविदा पर काम कर रहे हैं, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन यूपी में नहीं। संघ ने कैशलेस इलाज, डीए, पीएफ और ट्रांसफर नीति बहाल करने समेत 8 मांगें रखी हैं। जिला अध्यक्ष डॉ. मिलेन्द्र सिंह ने कहा कि 3 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो 5 अक्टूबर से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण समेत छह मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.