नियमित अध्ययन और मॉक टेस्ट से मिलेगी सफलता : सीडीओ
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सत्र 2026-27 का शुभारंभ गुरुवार को जीएफ कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का महत्व बताया। सीडीओ ने कहा कि सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नियमित मॉक टेस्ट देना भी बेहद जरूरी है। मॉक टेस्ट से अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, समय प्रबंधन की क्षमता विकसित होती है और परीक्षा के स्वरूप को समझने में मदद मिलती है। इस अवसर पर जीएफ कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन हसन, कोर्स कोऑर्डिनेटर राहुल यादव, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.