सहारनपुर, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन देकर संविदा, आउटसोर्स व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने और रिक्त पदों को स्थायी आधार पर भरने की मांग उठाई। महासंघ ने पीएफआरडीए अधिनियम निरस्त कर एनपीएस/यूपीएस समाप्त करने तथा एनपीएस में जमा राशि राज्य सरकार को लौटाने की मांग की। चारों श्रम संहिताएं वापस लेने, पीएसयू के निजीकरण व डाउनसाइजिंग रोकने पर भी जोर दिया गया। ज्ञापन में 8वें वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों की समीक्षा, हर पांच वर्ष में वेतन संशोधन, न्यूनतम मूल वेतन पर 10% अंतरिम राहत, कर्मचारियों-पेंशनरों व संविदाकर्मियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति व अनिवार्य टीईटी आदेश वापस लेने तथा लंबित डीए/डीआर बकाया सहित जारी करने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.